मध्यप्रदेश कांग्रेस की नई कमेटियों पर विवाद, मीनाक्षी नटराजन का इस्तीफा

Ads

मध्यप्रदेश कांग्रेस की नई कमेटियों पर विवाद, मीनाक्षी नटराजन का इस्तीफा

  •  
  • Publish Date - May 23, 2018 / 08:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

भोपाल। कांग्रेस की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने नवगठित कांग्रेस कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। मीनाक्षी नटराजन मंदसौर की पूर्व सांसद और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हैं। राजेंद्र गौतम को समन्वय समिति में शामिल किए जाने से मीनाक्षी नटराजन नाराज चल रही थी। आपको बतादें कमेटी से अब तक तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। 6 जून को किसान श्रद्धाजंलि सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होने वाले हैं। राहुल के सभा से पहले ही कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है।  

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, आरएस पुरा में जमकर बरसाए गोले

आपको बतादें इससे पहले कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर ने कांग्रेस नेता राजेंद्र गौतम को प्रदेश की समन्वय समिति में शामिल करने पर प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया और प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को इस्तीफा दिया था। अब मीनाक्षी नटराजन ने इस्तीफा दिया है।

ये भी पढ़ें- मासूम से ज्यादती, फूफा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

महेंद्र गुर्जर ने बयान दिया था कि राजेंद्र सिंह गौतम ने मंदसौर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्टी के खिलाफ काम किया था। जिसके बाद उसे पार्टी से निष्कासित किया गया था। इन सबके बाद राजेंद्र सिंह को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में समन्वय समिति में सदस्य बनाए जाने का विरोध किया जा रहा है। मीनाक्षी नटराजन ने भी राजेंद्र सिंह गौतम पर पार्टी के खिलाफ कार्य करने का आरोप लगाया है।

 

वेब डेस्क, IBC24