बेखौफ बदमाश, रेप की कोशिश .. वायरल हुआ घिनौने जुर्म का वीडियो
बेखौफ बदमाश, रेप की कोशिश .. वायरल हुआ घिनौने जुर्म का वीडियो
श्योपुर। मध्यप्रदेश में बेटियों से ज्यादती के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब श्योपुर में नाबालिग से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने खेत पर जामुन की रखवाली कर रही नाबालिग लड़की को निशाना बनाया था। लेकिन वो इस करतूत में असफल रहे। खेत में दोनों नाबालिग बहनें जामुन की रखवाली कर रहे थे।
पढ़ें-थानेदार ने भाजपा नेता का काटा चालान, रौब पर भारी पड़ी खाकी .. देखें वीडियो
दो आरोपियों ने जामुन खरीदने के बहाने जामुन की रखवाली कर रही लड़कियों के पास खेत पर पहुंचे। इस दौरान बड़ी बहन पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रही थी। तभी दोनों आरोपियों ने छोटी बहन को उठाकर पास के नाले के पास ले गए। और वहां दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान दूसरे आरोपी ने इस वारदात का वीडियो बना लिया जिसे उसने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। छोटी बहन के शोर मचाने के बाद बड़ी बहन को घटना का पता चला तो दोनों के शोर मचाने से आरोपी मौके से भाग निकले।
पढ़ें- भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव, बीच पानी में धरने पर बैठे महापौर
बदनामी के डर से दोनों ने इस घटना का जिक्र घर पर नहीं किया था। लेकिन इस वारदात का वीडियो भाई के हाथ लगने के बाद थाने में इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


