विधायकों की संख्या की बात करें.. तो भाजपा के 165, कांग्रेस के 56, बसपा के 4, और 3 निर्दलीय हैं.. वहीं सांसदों की बात करें तो भाजपा के 26, कांग्रेस के 3 हैं.. वहीं राज्यसभा की 11 सीटों में 1 खाली है.. इनमें 7 भाजपा के और 3 कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं।
इन राष्ट्रपति चुनाव मध्यप्रदेश में विधायकों और सांसदों के वोट की कीमत मध्यप्रदेश की कुल आबादी 3 करोड 16 हजार 622 ये 1971 की जनगणना के अनुसार है। मध्यप्रदेश में कुल विधानसभा सीटें 230, फार्मूले के अनुसार 30016622 को 230 से भाग देगें और आए हुए अंक को दुबारा 1000 से भाग देंगे। परिणाम में 130.50 आता है। अतः
मध्यप्रदेश के विधायक के वोट की वैल्यू 131 होगी। 230 विधायकों के कुल वोट का मूल्य – 30130, चित्रकूट विधायक प्रेम सिंह के निधन के कारण 229 विधायकों वोट का मूल्य – 29999, भाजपा विधायकों की संख्या – 165, 3 निर्दलीय विधायक समर्थन में , इस लिए भाजपा को विधायकों के वोट मिलेंगे – 22008, लेकिन नरोत्तम मिश्रा का वोट ना डलने पर 22008 से 131 घटाने पर रामनाथ कोविंद को 21877 वोट मिलेंगे। कांग्रेस के विधायकों की कुल संख्या 56 और बसपा के 4 विधायकों का समर्थन तो मीरा कुमार को विधायको के 7860 वोट मिलेंग। प्रत्येक सांसद के वोट का मूल्य 708 है। मध्यप्रदेश से भाजपा के 26 लोकसभा सांसद है इस लिहाज से कोंविंद को 18408 वोट मिलंेगे। कांग्रेस के तीन सांसद है, इस लिहाज से कोविंद को 2124 वोट मिलेंगे, राज्यसभा की मध्यप्रदेश में 11 सीटें है, एक सीट रिक्त है। इसमें से 7 राज्यसभा सदस्य भाजपा के है इनके कुल 4956 वोट कोविंद को मिलेगे। राज्यसभा मे मप्र से कांग्रेस के 3 सदस्य है इनके 2124 वोट मीराकुमार को मिलेंगे ।