सीहोर। 62 की उम्र में जहां लोग रिटायरमेंट लेकर जिंदगी आराम और सुकुन से बिताना पसंद करते हैं वहीं 72 साल की एक बुजुर्ग महिला लक्ष्मी बाई गोलियों की रफ्तार से 90 से 100 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग कर अपनी आजीविका चालाती हैं। मूल रूप से मध्यप्रदेश की सीहोर की रहने वाली लक्ष्मी बाई ये सब कर्ज चुकाने के लिए कर रही है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में सांस लेना भी हुआ मुहाल, निर्माण कार्यों पर तीन दिन की रोक
#WATCH: Lakshmi Bai, a 72-year-old woman in #MadhyaPradesh‘s Sehore, earns a livelihood by typing documents on a typewriter in front of the District Collectorate. Cricketer Virender Singh shared a video of her on Twitter & called her a ‘superwoman’ pic.twitter.com/mNCQNAJCVW
— ANI (@ANI) June 15, 2018
ये भी पढ़ें- हाईटेक सेक्स रैकेट फूटा, मोबाइल पर फोटो-वीडियो के जरिए होती थी सौदेबाजी, देखिए वीडियो
लक्ष्मी बाई ने बताया कि उसने अपनी बेटी के इलाज के लिए लोन लिया था। घर पर दूसरा कोई और कमाई करने वाला नहीं होने के चलते वृद्ध महिला को लोन चुकाना पड़ता है। कर्ज चुकाने के लिए महिला ने टाइपिंग सीखी और अब कलेक्ट्रेट के आगे बैठकर टाइप राइटिंग कर अपनी आजीविका चलाती है।
I do this to repay loans I took after my daughter met with an accident. I can’t beg. I got this job with help of then DC Raghvendra Singh & SDM Bhavana Vilambe.Felt good that Virender Singh shared my video. Need help to repay the loans & get a permanent house: Lakshmi Bai #Sehore pic.twitter.com/c9j48nr57b
— ANI (@ANI) June 15, 2018
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी वीडियो शेयर कर मदद की दरख्वास्त की है।लक्ष्मी बाई का काम के प्रति उनके जुनून का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आवेदक केवल आवेदन का विषय, नाम-पता बताता है और अम्मा मिनटों में आवेदन टाइप कर देती हैं।
वेब डेस्क, IBC24