Bar Closing Time: हर हाल में इतने बजे तक बंद होंगे पब और बार, उल्लंघन पर होगी तगड़ी कार्रवाई, अधिकारियों को सख्ती बरतने के दिए निर्देश

Ads

हर हाल में इतने बजे तक बंद होंगे पब और बार, उल्लंघन पर होगी तगड़ी कार्रवाई, pubs and bars will be closed time Latest news

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 09:20 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 10:43 PM IST

गुरुग्रामः गुरुग्राम पुलिस ने पब, बार और रेस्तरां को निर्देश दिया है कि वे आबकारी विभाग द्वारा तय किए गए खुलने – बंद होने के समय का सख्ती से पालन करें और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पुलिस आयुक्त सिबाश कबिराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंस और लिखित संदेश के जरिए सभी पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी), सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और थाना अध्यक्षों (एसएचओ) को निर्देश जारी किए। संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रवेश द्वार पर अपने अधिकृत कामकाज के समय को प्रमुखता से प्रदर्शित करें और यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय पर कामकाज बंद हो जाए।

बयान में कहा गया है कि कबिराज ने डीसीपी, एसीपी और एसएचओ को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में निर्धारित कार्य समय के पालन की जांच करने के लिए समय-समय पर निरीक्षण करें। इसमें कहा गया है कि संबंधित डीसीपी और एसीपी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। पुलिस आयुक्त ने चेतावनी दी कि नियमों के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और निर्देशों को लागू करने में किसी भी तरह की ढिलाई को गंभीरता से लिया जाएगा।

ताजा खबर