गुना। गुना में एक सरफिरा युवक करीब तीन घंटे से मोबाइल टॉवर पर चढ़ा हुआ है। युवक को अभी तक टॉवर से उतारा नहीं जा सका है। मौके पर पुलिस प्रशासन के साथ निगम की टीम भी मौजूद है।
ये भी पढ़ें- गौरी लंकेश हत्या मामला : जांच दल ने श्रीराम सेना के जिला अध्यक्ष को भेजा समन
कुंभराज थाना इलाके में स्थित बीएसएनएल के टॉवर पर सुबह युवक को चढ़ते देख कई लोगों ने रोकने की कोशिश की। लेकिन युवक लोगों को अनसुना कर टॉवर पर चढ़ता गया।
ये भी पढ़ें-बस ने जननी एक्सप्रेस को मारी टक्कर, प्रसूता, ड्राइवर सहित तीन की मौत, दो घायल
युवक अपनी धून में टॉवर के सबसे टॉप में जा चढ़ा है। और तब से वो उपर ही बैठा है। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम युवक को टॉवर से सलामत उतारने के लिए कवायद करने में जुटी है। बहरहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की क्या मांग है।
वेब डेस्क, IBC24