Reported By: Neeraj Yogi
,Guna Truck Accident: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 11 की मौत, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग /image: IBC24 File
गुना। Guna Truck Accident: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गुना शहर के नेशनल हाईवे बाईपास पर एक तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक चालक ने सड़क पर बैठी ग्यारह मूक गायों को बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे (MP Road Accident) में सभी ग्यारह गायों की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई।
हादसा का मंजर इतना वीभत्स था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। इस भीषण नरसंहार के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने तुरंत मुख्य हाईवे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया, जिससे वाहनों के पहिए थम गए और लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि सड़कों पर खुलेआम घूम रहे आवारा गोवंश के लिए प्रशासन द्वारा आज तक कोई ठोस और स्थायी प्रबंध नहीं किया गया है, जिसके कारण आए दिन बेजुबान जानवर मौत के मुंह में समा रहे हैं।
Guna Truck Accident सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और उग्र भीड़ को समझाने का प्रयास किया। जनता की मांग है कि आरोपी ट्रक चालक को तुरंत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए और शहर के मुख्य मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं। फिलहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है।