जिला अस्पताल के आईसीयू में आधी रात चली गोली, हड़कंप

Ads

जिला अस्पताल के आईसीयू में आधी रात चली गोली, हड़कंप

  •  
  • Publish Date - July 17, 2018 / 12:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

सतना। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। यहां 3 राउंड कट्टे से फायर हुआ। पुलिस और अस्पताल प्रबंधन मामले को दबाने में जुटा रहा, मगर सच्चाई छुप नही सकी। अस्पताल की दीवार में गोली के निशान मिले हैं, साथ ही एक दगा हुआ कारतूस भी मिला। गोली किसी को लगी नहीं, लेकिन इससे सुरक्षा व्यवस्था की कलई खुल गई।

दरअसल मामला गैंगवार से जुड़ा हुआ है। दो शातिर अपराधियों के बीच कुछ दिन पूर्व गैंगवार हुआ था। इस मामले में कोलगवां पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था जो पुलिस से बचने की फिराक में सड़क हादसे का शिकार हुए थे। पुलिस अभिरक्षा में इनका इलाज जारी चल रहा है।

यह भी पढ़ें : रूसी महिला अमेरिका में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

पुलिस अभिरक्षा में भर्ती रंजीत सिंह, अनूप पटेल के ऊपर कोलगवां थाने में 307 का मामला दर्ज है। दो दिन पूर्व इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जो पुलिस से भागते वक्त सड़क हादसे का शिकार हुए थे। दोनों आरोपियों को आईसीयू में भर्ती किया गया और सुरक्षा में पुलिस भी तैनात थी फिर भी  देर रात आईसीयू में गोली चल गई।

उपचार करा रहे आरोपी की माने तो गोली पुरानी रंजिश के चलते मारी गई जो कुछ दिन पूर्व मारपीट की घटना का फरियादी था। जिला अस्पताल में गोली चलने की घटना की जानकारी जिला अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुची और जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की स्वामी अग्निवेश की पिटाई, ये लगाया आरोप

हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक न तो कोई अपराध दर्ज किया और न ही गोली चलने की पुष्टि कर रही। पुलिस इस मामले में मीडिया के सवालों से भी बच रही है। वही अस्पताल प्रबंधन भी इस मामले में गोलमोल जबाब देकर गोली चलने की बात से मुकर रहा। जबकि सामान्य घायल आरोपियों को वीआईपी सुविधा मिलने के मामले में जांच कराने की बात कह कर मामले में पर्दा डाल रहा ।

बहरहाल कुछ दिन पूर्व शातिर अपराधी विजय राजसिंह को इन्हीं आरोपियों ने चाकू से सत्रह वार कर घायल किया था। उसका उपचार जबलपुर मेडिकल कालेज में अभी चल रहा  है। चाकूबाजी की घटना के आरोप में इस दोनों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने कुछ अपने लोगों से फायर करवाया है ताकि काउंटर केस दर्ज कराया जा सके। इन आरोपियों के राजनीतिक तालुकात भी है जिनके चलते अस्पताल में इन्हें वीआईपी टीटमेंट मिल रहा है।

 

वेब डेस्क, IBC24