राजेंद्र कुमार सिंह के झंडा फहराने पर सवाल, शिकायत में कहा- विचाराधीन अपराधी को नहीं है अधिकार

Ads

राजेंद्र कुमार सिंह के झंडा फहराने पर सवाल, शिकायत में कहा- विचाराधीन अपराधी को नहीं है अधिकार

  •  
  • Publish Date - August 13, 2018 / 01:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

सतना। मध्यप्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह पिछले तीन वर्षों से सतना के मुख्य राष्ट्रीय पर्व पर मुख्य अतिथि बनते थेबड़े ही शानो-शौकत से परेड की सलामी और ध्वजारोहण करते थेइस बार भी संभवत: उन्हीं का नाम प्रदेश सरकार द्वारा जारी सूची में हो, लेकिन सतना के एक समाजसेवी ने इस पर घोर आपत्ति जताई है

पतेरी निवासी अनिल तिवारी ने जिला कलेक्टर में एक शिकायत दर्ज कराकर राजेंद्र सिंह से ध्वजारोहण कराने और उनके शामिल होने का विरोध किया है। तिवारी ने विधानसभा अध्यक्ष के साथसाथ मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजाशिकायतकर्ता अनिल तिवारी के मुताबिक राजेंद्र सिंह के ऊपर भ्रष्टाचार के संगीन मामले दर्ज हैं

यह भी पढ़ें : कांवर यात्रा पर गए 4 कांवरियों की ट्रेन से कटकर मौत, सभी एक ही परिवार के सदस्य

तिवारी के मुताबिक सितंबर 1998 में देवास में हु भूमि घोटाले में 18 आरोपियों में राजेंद्र कुमार सिंह दूसरे नंबर में आरोपी हैप्रकरण क्रमांक 8801/17 में चालान 9 मार्च 2017 को पेश हो चुका है जो भोपाल न्यायालय में के एन सिंह विशेष सत्र न्यायाधीश के कोट में विचाराधीन है। तिवारी का कहना है कि ऐसे में विधानसभा उपाध्यक्ष मुख्य समारोह में झंडा रोहण के लिए पात्र नही है।

वेब डेस्क, IBC24