राहुल गांधी को लिखा कमलनाथ का पत्र सोशल मीडिया में वायरल, गरमाई सियासत

राहुल गांधी को लिखा कमलनाथ का पत्र सोशल मीडिया में वायरल, गरमाई सियासत

राहुल गांधी को लिखा कमलनाथ का पत्र सोशल मीडिया में वायरल, गरमाई सियासत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: June 1, 2018 3:18 pm IST

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लिखे गए मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पत्र ने प्रदेश सियासी पारा बढ़ा दिया है। यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री और स्वर्गीय कांग्रेस नेता सुभाष यादव की बरसी पर होने वाले आयोजन में राहुल को आमंत्रित किया है। यह आयोजन खरगोन के कसरावद में होना है। इसी पत्र में लिखी गई बातों के आधार पर अब भाजपा कांग्रेस पर हमला बोल रही है।

कमलनाथ ने इस पत्र में राहुल को आमंत्रित करते हुए लिखा, ‘स्व. सुभाष यादव मध्यप्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और प्रमुख ओबीसी नेता रहे हैं। 26 जून को खरगोन जिले के कसराव में उनकी बरसी का कार्यक्रम है। मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में ओबीसी वर्ग के लोग रहते हैं, इस कार्यक्रम में भी भारी संख्या में लोगों के शामिल होने का अनुमान है। चुनाव के मद्देनजर ये निमाड़-मालवा क्षेत्र का महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा, जिसमें 61 एसेंबली सीटें आती हैं

.

यह भी पढ़ें : कर्नाटक में हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस और जेडीएस मिलकर लड़ेंगे

कमलनाथ ने आगे लिखा, ‘आपसे निवेदन है कि संविधान बचाओ-देश बचाओनाम के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंकहा जा रहा है कि कमलनाथ ने ये पत्र कांग्रेस के किसी बड़े नेता के कहने पर लिखा था, लेकिन उसी नेता ने यह पत्र सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस पत्र के वायरल होने के बाद अब कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है।

इधर बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कमलनाथ के इस पत्र से जाहिर होता है कि कमलनाथ स्व सुभाष यादव को केवल वोट बैंक का कारण मानते हैं। भाजपा ने इसे सुभाष यादव का अपमान बताया है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में