Mahanadi Me Sharab ki Bottle: उफनते नाले में मछली नहीं शराब की बोतल पकड़ने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जुगाड़ देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान, वायरल हो रहा वीडियो
Mahanadi Me Sharab ki Bottle: उफनते नाले में मछली नहीं शराब की बोतल पकड़ने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जुगाड़ देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान, वायरल हो रहा वीडियो
- गंगरेल बांध के 14 गेट खुलने के बाद नारी इलाके में बाढ़
- शराब पकड़ने के लिए लोगों में मची होड़
- आबकारी विभाग को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका
धमतरी: Mahanadi Me Sharab ki Bottle जिले में स्थित गंगरेल बांध के 14 गेट खुलने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। नदी-नाले लबालब हैं और महानदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है, लेकिन कुरूद के नारी में बाढ़ के बीच शराब की ऐसी लूट मची कि लोग जान जोखिम में डालकर शराब की बोतलें पकड़ने में जुट गए। कोई मछली पकड़ने का फंदा लेकर पहुंचा तो कोई प्लास्टिक की कैरेट से शराब पकड़ता नजर आया। आखिर क्या है पूरा मामला?
बाढ़ के पानी में बहकर आई शराब की बोतलें
Mahanadi Me Sharab ki Bottle मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो धमतरी के कुरूद ब्लॉक के नारी पुल की है, जहां बाढ़ के पानी के बीच शराब की बोतलें पकड़ने की होड़ मची हुई है। पुल के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है और हर किसी की नजर पानी के तेज बहाव में बहती शराब की बोतलों पर है।
पूरा गांव नदी में पकड़ रहा था शराब
दरअसल, गंगरेल बांध के 14 गेट खोले जाने के बाद महानदी समेत इलाके के नदी-नाले उफान पर हैं। बाढ़ का पानी नारी की शराब दुकान में घुस गया और दुकान में रखी शराब की बोतलें पानी में तैरते हुए बहने लगीं..बस फिर क्या था… पानी में बहती शराब की खबर फैलते ही ग्रामीण नारी पुल पर पहुंचने लगे। किसी ने मछली पकड़ने वाला फंदा लगाया, तो किसी ने सब्जी रखने वाली प्लास्टिक की कैरेट को ही शराब पकड़ने का जुगाड़ बना लिया। पानी के तेज बहाव के बीच बोतल पकड़ने के लिए लोगों में होड़ मची रही।
आबकारी विभाग को लाखों रुपए का नुकसान
बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग ने एक दिन पहले ही नारी की शराब दुकान में शराब की खेप पहुंचाई थी, लेकिन बाढ़ का पानी दुकान में घुसने के बाद बड़ी मात्रा में शराब पानी के साथ बह गई। इससे आबकारी विभाग को लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आंकलन अभी नहीं हुआ है।
वायरल हो रहा शराब लूटने का वीडियो
सबसे बड़ा सवाल ये है कि जान जोखिम में डालकर शराब पकड़ने वालों को रोकने के लिए मौके पर जिम्मेदार अमला कहां था? तेज बहाव के बीच पुल पर भीड़ बढ़ती रही और शराब पकड़ने की होड़ जारी रही। अगर समय रहते भीड़ को नहीं रोका गया, तो बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल नारी पुल पर शराब पकड़ने की होड़ का ये वीडियो चर्चा में है। वहीं आबकारी विभाग को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
- Sanju Devi Kabaddi Player Biography: छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स 2026 में जीता गोल्ड मेडल, सीएम साय ने वीडियो कॉल पर बात कर बढ़ाया हौसला
- IND vs WI 1st ODI: आज होगा भारत और वेस्ट इंडीज के बीच मुकाबला, तिरुवनंतपुरम में भिड़ेंगे दोनों टीमें, जानें पूरी Squad
- PM Kisan 24th Installment Date: जल्द खत्म होने वाला है 24वीं किस्त का इंतजार? अक्टूबर में इस तारीख से पहले आ सकती है रकम, जानें क्या है नया अपडेट?

Facebook


