Removes ATM Charges: हड़ताल से पहले बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत? सरकारी बैंकों ने हटाया ATM चार्ज, जानें अब कितनी है फ्री लिमिट
Removes ATM Charges: 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। इससे पहले सरकारी बैंकों की ओर से ATM चार्ज (Removes ATM Charges) को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि ATM शुल्क हटा दिया गया है।
(Removes ATM Charges/ Image Credit: IBC24 News)
- 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की हड़ताल प्रस्तावित है।
- कुछ सरकारी बैंकों ने अतिरिक्त ATM शुल्क माफ करने की जानकारी दी है।
- हड़ताल के दौरान दूसरे बैंकों के ATM से भी कैश निकाला जा सकेगा।
बिजनेस: Removes ATM Charges: देशभर में 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। इस दौरान बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। ग्राहकों को राहत देने कते लिए कुछ सरकारी बैंकों ने ATM से नगदी निकालने (Removes ATM Charges) पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क को अस्थायी रुप से माफ करने की जानकारी दी है। इससे हड़ताल के दौरान ATM इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी।
अतिरिक्त ATM शुल्क नहीं लेने का फैसला
बताई गई व्यवस्था के अनुसार, हड़ताल के तीन दिनों में ग्राहक अपने बैंक के साथ-साथ दूसरे बैंकों के ATM से भी पैसे निकाल सकेंगे। सामान्य तौर पर तय मुफ्त ट्रांजैक्शन सीमा पार करने पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाता था। लेकिन हड़ताल के दौरान इस अतिरिक्त शुल्क को माफ (Removes ATM Charges) किए जाने की बात कही गई है। अब इन तीन दिनों के बीच पैसा निकालने पर ये बैंक कस्टमर से कोई अतिरक्त चार्ज नहीं लेंगे।
इन सरकारी बैंकों ने दी जानकारी
SBI, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक समेत कई सरकारी बैंकों ने इस संबंध में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों पर जानकारी साझा की है। सामान्य नियमों के तहत ग्राहक अपने बैंक के ATM से हर महीने निर्धारित संख्या में मुफ्त कैश निकासी कर सकते हैं। दूसरे बैंक के ATM के लिए महानगरों और अन्य क्षेत्रों में तय मुफ्त ट्रांजैक्शन से ज्यादा बार पैसे निकालने पर कोई अतिरिक्त शुल्क (Removes ATM Charges) नहीं देना पड़ेगा।
Banking doesn’t stop. Your needs don’t have to wait.
Even during the proposed strike period, SBI continues to keep essential banking services accessible through ATMs, YONO, Internet Banking, Mobile Banking, WhatsApp Banking and 24×7 Contact Centre services.
For Seamless… pic.twitter.com/P1FTsjtSws
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) September 24, 2026
बैंक कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल?
यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले प्रस्तावित है। बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। हड़ताल में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के कर्मचारियों के भी शामिल होने की बात कही गई है। हड़ताल से पहले ATM शुल्क में दी गई यह अस्थायी राहत ग्राहकों के लिए काफी राहत देने वाली खबर है।
इन्हें भी पढ़ें:
- India vs West Indies ODI: सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा ध्वस्त? रोहित-विराट के पास इतिहास बदलने का मौका, पहले वनडे में ये बड़े रिकॉर्ड टूटने के कगार पर!
- Festive Season Jewellery Shopping: सोना महंगा हुआ तो चांदी की चमकी किस्मत! त्योहारी सीजन में धड़ाधड़ हो रही खरीदारी, ज्वेलर्स हुए मालामाल
- Mahanadi Me Sharab ki Bottle: उफनते नाले में मछली नहीं शराब की बोतल पकड़ने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जुगाड़ देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान, वायरल हो रहा वीडियो

Facebook


