भोपाल: लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर भाजपा ने राम मंदिर के माद्यम से जनता को साधने का प्रयास किया है। इसके बाद से देश की सियायत में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर मध्यप्रदेश में भगवान राम के वंशज को लेकर बवाल मचा हुआ है। दरसअल जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने सोमवार को अपने एक बयान में दिग्विजय सिंह को भगवान राम का वंशज बताया था, इसके बाद से भाजपा नेताओं ने मंत्री पीसी शर्मा और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा है।
जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने अपने बयान में कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भगवान राम के घराने से हैं। वे राम के भक्त हैं और ईश्वर के अनन्य भक्त हैं। बता दें यह बयान उस वक्त सामने आया है जब दिग्विजय सिंह भोपाल के चुनावी मैदान में उम्मीदवार के तौर पर उतरे हैं। वे लगातार हिंदू धर्म के धर्मिक आयोजनों में जाकर अपनी हिंदू विरोधी छवी को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे दौर में कांग्रेस नेता का ऐसा बयान देना दिग्विजय सिंह के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।
Read More: चुनावी सरगर्मी के बीच हिंसा का दौर, कांग्रेस और भाजपा नेताओं पर हुआ हमला
मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह के वंश पर सवालिया निशान लगाए हैं। उन्होंने पीसी शर्मा और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर दिग्विजय सिंह भगवान राम के वंशज हैं तो हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। वहीं, यूपीए के कार्यकाल में उन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। जब कांग्रेस के लोग भगवान राम का अस्तित्व ही नहीं मान रहे हैं तो दिग्विजय सिंह किसके वंशज हैं।
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/X3kJhdV97EE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>