सांसद सुनील सोनी ने कोरोना के बढ़ते आंकड़े को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- नहीं दिख रहा नाइट कर्फ्यू का असर

सांसद सुनील सोनी ने कोरोना के बढ़ते आंकड़े को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- नहीं दिख रहा नाइट कर्फ्यू का असर

सांसद सुनील सोनी ने कोरोना के बढ़ते आंकड़े को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- नहीं दिख रहा नाइट कर्फ्यू का असर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: April 1, 2021 10:08 am IST

रायपुर। रायपुर से सांसद सुनील सोनी ने प्रेस कांन्फ्रेस करके प्रदेश में बढ़ते कोरोना आंकड़ों पर सरकार को घेरा है, उन्होंने कहा कि जनता को कोरोना पर झोंक कर CM भूपेश बघेल असम घूम रहे हैं, जिसका डर था दुर्भाग्य से वह स्थिति आ गई है, आज पिछले वर्ष की स्थिति से और भी भयावह स्थिति है, लेकिन दु:ख इस बात का है की सरकार की उपस्थिति नहीं है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने किसानों को बनाया अप्रैल फूल, किसान कॉल सेंटर शुरू करने को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज

उन्होंने कहा कि एमपी में एस्मा लागू हो गया है, तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं, पर यहां CM घूम रहे है, उन्हें चिंता होनी चाहिए। सोनी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री भी मानते हैं कि स्थिति गंभीर है, पर व्यवस्था नहीं कर रहे। प्रदेश में वैक्सीन की कमी नहीं है, को-वैक्सीन डंप किया जाता है, सरकार को अपनी ताकत झोंक देना चाहिए। कोरोना काल में सरकार को शराब दुकान की चिंता है, सुनील सोनी ने कहा कि नाइट कर्फ्यू का कहीं कोई असर नहीं दिख रहा है।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश की अपील- सभी पात्र नागरिक टीकाकरण जरुर क…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com