छत्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों में पाए जाने वाले टाइप वन डायबिटीज के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है. रायपुर के मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बाल मधुमेह सुरक्षा योजना की शुरूआत की । मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों में टायबिटीज की समस्या को देखते हुए ये योजना शुरू की गई.वहीं स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए काफी काम कर रही है. आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के मुताबिक राज्य में 2 हजार बच्चे टाइप वन डायबिटीज से पीड़ित हैं । इस योजना के तहत सरकार इस रोग से पीड़ित बच्चों की पहचान करेगी. जिन्हें मुफ्त में इंसुलिन उपलब्ध कराया जाएगा । बच्चों की इलाज का जिम्मा भी सरकार उठाएगी । योजना की लांचिंग में मुख्यमंत्री ने बच्चों को इंसुलिन, इंजेक्शन और ब्लड टेस्ट करने की मशीन की किट का वितरण भी किया । इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज और अम्बेडकर अस्पताल में मॉड्यूलर किचन, पीडियाट्रिक आईसीयू, सीआर सिस्टम, डीआर सिस्टम पीजी छात्रावास, अस्पताल और मेडिकल कॉलेज विस्तार के लिए बने भवनों का लोकार्पण भी किया।