Reported By: Niharika sharma
,Jabalpur Monsoon News :
इंदौर : Indore Monsoon News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है। इंदौर में आज मौसम विभाग ने बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। शहर में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है। ज़िले में अब तक कुल 8 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।
MP Weather Yellow Alert Updates 2026 इंदौर में इन दिनों मौसम का एक अनोखा मिजाज देखने को मिल रहा है। यहाँ दिन भर मौसम साफ और खुला रहता है, लेकिन शाम ढलते ही मौसम करवट लेता है और रात तक झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाता है। बीते कल भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला, देर रात तक हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाके तरबतर हो गए। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, इंदौरवासियों को फिलहाल इस बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं, क्योंकि आज भी शहर में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बता दें की पूरे मध्य प्रदेश में में झमाझम बारिश का दौर जारी है। आज भी कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें की 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आज हवाएं चलेगी साथ ही छिंदवाड़ा,रीवा, बैतूल, खंडवा भोपाल, उज्जैन में बारिश का अलर्ट है।