मुंबई में मादक पदार्थ मामले के आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की

Ads

मुंबई में मादक पदार्थ मामले के आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की

  •  
  • Publish Date - June 2, 2021 / 06:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

मुंबई, दो जून (भाषा) मुंबई में मादक पदार्थ मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में बंद एक आरोपी ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की ।

एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार की है। आरोपी एजाज शौचालय गया और कथित तौर पर ‘टॉयलेट क्लीनर’ पी लिया।

अधिकारी ने बताया कि उसे तुरंत सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वह अब खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि एनसीबी ने मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में उसे गिरफ्तार किया था।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा