मुंबई, दो जनवरी (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने नववर्ष की पूर्वसंध्या से की गई छापेमारी के दौरान 100 ग्राम मादक पदार्थ मेफेड्रॉन और करीब एक किलोग्राम नशे की गोलियां बरामद करने के साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की मुंबई शाखा ने कई स्थानों पर छापेमारी की।
अधिकारी ने कहा, ” कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी अंतर-राज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का हिस्सा हैं। ये सभी महानगर के कुर्ला, अंधेरी, वर्सोवा और नवी मुंबई में लंबे समय से सक्रिय थे। गिरोह के मुख्य साजिशकर्ताओं को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रह हैं।”
भाषा शफीक दिलीप
दिलीप