सब इंस्पेक्टर निकला रीडर आरती कुंजाम का हत्यारा, 21 अगस्त से लापता थी आरती

सब इंस्पेक्टर निकला रीडर आरती कुंजाम का हत्यारा, 21 अगस्त से लापता थी आरती

सब इंस्पेक्टर निकला रीडर आरती कुंजाम का हत्यारा, 21 अगस्त से लापता थी आरती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: September 1, 2018 3:54 am IST

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी SDOP की रीडर आरती कुंजाम हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कातिल कोई और नहीं बल्कि अंबागढ़ चौकी में ही पदस्थ सब इंस्पेक्टर धनेश्वर नापिक ही निकला।

पढ़ें-डेंगू से मौत का सिलसिला जारी, 9 साल के बच्चे ने तोड़ा दम, 35 पहुंचा मौत का आंकड़ा

जिसने महिला आरक्षक के हाथ-पैर और सिर काटकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा और उसकी नग्न लाश को डोंगरगांव के बगदई नदी में फेंक दी थी। 21 अगस्त से लापता आरती कुंजाम की लाश 23 तारीख को मिली। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस रजिस्टर कर जांच शुरू की थी।

पढ़ें- दोपहर 12 बजे तक सभी फ्लाइट रद्द,रातभर से यात्री परेशान,प्रबंधन और विमान कंपनियों ने नहीं ली सुध

एक-एक कर कड़ियां जुड़ती गई और आरोपी धनेश्वर नापिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसने पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरती कुंजाम कई सालों से सब इंस्पेक्टर को ब्लैकमेल कर रही थी। जिससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया। पुलिस इस मामले में आज और कुछ खुलासा कर सकती है। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में