टीकाकरण के नाम पर इस फिल्म कंपनी को लगाया लाखों का चूना, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Ads

टीकाकरण के नाम पर इस फिल्म कंपनी को लगाया लाखों का चूना, धोखाधड़ी का केस दर्ज

  •  
  • Publish Date - June 21, 2021 / 03:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

मुंबई,  (भाषा) मुंबई की एक अग्रणी संगीत-फिल्म कंपनी ने सोमवार को खार पुलिस का रुख कर दावा किया कि उसके 206 कर्मचारी और उनके संबंधी उन लोगों के द्वारा धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं, जिन्होंने कांदिवली में आवासीय परिसर और वर्सोवा में एक मनोरंजन कंपनी के कार्यालय में कथित रूप से फर्जी कोविड-19 टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया था।

Read More News: मुझे कुछ नहीं सुनना…ये होना चाहिए…या तो आप कहिए हो गया…अधिकारियों पर बरसे मंत्री टीएस सिंहदेव

खार थाने के एक अधिकारी ने कहा कि टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि आरोपियों ने 3 जून को लिंकिंग रोड इलाके में एक शिविर लगाकर कंपनी से 1,200 रुपये प्रति खुराक के हिसाब से 2.84 लाख रुपये से अधिक की वसूली की थी।

Read More News: वैक्सीनेशन का बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, मध्यप्रदेश में रात 10 बजे तक 125 प्रतिशत टीकाकरण, 16,41,042 लोगों को लगा टीका

अधिकारी ने कहा, ”टिप्स से जुड़े इस मामले में संजय गुप्ता और राजेश पांडे मुख्य आरोपी हैं, जबकि चार अन्य अज्ञात हैं। उन पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया गया है।”

Read More News: हेड कांस्टेबल गए थे पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने, लूट ली महिला की आबरू, आरोपी के मोबाइल पर मिले कई अश्लील ऑडियो

पुलिस ने कहा कि गुप्ता और पांडे के साथ-साथ अन्य लोगों पर 29 मई को वर्सोवा और 30 मई को कांदिवली सहित कम से कम नौ स्थानों पर इस तरह के फर्जी टीकाकरण शिविर लगाने का आरोप है।

Read More News:  पिता के घर से विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन, कार से उतरते ही पति ने जड़ दिया जोरदार तमाचा, जानिए क्या है माजरा?