कोरोना के नए स्ट्रेन पर पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू ने फैलाई दहशत! बिगड़ते माहौल के बीच पुलिस ने दर्ज किया केस

Ads

कोरोना के नए स्ट्रेन पर पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू ने फैलाई दहशत! बिगड़ते माहौल के बीच पुलिस ने दर्ज किया केस

  •  
  • Publish Date - May 7, 2021 / 06:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

अमरावती, सात मई (भाषा) आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कोविड-19 के बारे में मिथ्या सूचनाएं फैलाने के आरोप में भादंसं और आपदा प्रबंधन कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

Read More News: 25 रुपए से अधिक दाम पर बेची आलू-प्याज तो दुकान होगी सील, गूड़ाखू-पान मसाला सहित इन सामानों की कीमत तय

वकील मसूपोगु सुबैया ने शिकायत में आरोप लगाया कि नायडू ने दावा किया था कि कोरोना वायरस के स्वरूप एन 440के की शुरआत कुरनूल शहर से हुई और इससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है।

Read More News: मनमर्जी के अस्पताल…वसूली का खेल! लोगों को कब मिलेगी राहत?

शिकायत में कहा गया कि नायडू की टिप्पणी से लोगों में दहशत फैल गयी। इस वजह से कई महिलाएं और बच्चे मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गए और उनमें से कई की मौत भी हो गयी।

Read More News: सलमान खान ने फिर दिखाई दरियादिली, फिल्म उद्योग के 25,000 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को देंगे आर्थिक मदद

शिकायत में कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री नायडू के दावे के कारण ओडिशा और दिल्ली जैसे राज्यों ने आंध्र प्रदेश के लोगों के आने पर पाबंदी लगा दी।

Read More News: कोरोना मरीजों के लिए सांसें लेकर भारत के लिए रवाना हुआ दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान