रामलिंग राजू के जीवन पर ‘अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट’ की सीरिज का निर्देशन करेंगे नागेश कुकुनूर

Ads

रामलिंग राजू के जीवन पर ‘अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट’ की सीरिज का निर्देशन करेंगे नागेश कुकुनूर

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 09:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

मुम्बई, 11 फरवरी (भाषा) ‘सत्यम कम्प्यूटर’ के कुप्रसिद्ध संस्थापक रामलिंग राजू के जीवन पर बन रही ‘अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट’ की सीरिज का निर्देशन नागेश कुकुनूर करेंगे।

निर्माण कम्पनी ने एक बयान में बताया कि दो भाषा में बनाई जा रही इस सीरिज को ‘सोनी लाइव’ पर रिलीज किया जाएगा। यह लेखक किंगशुक नाग की किताब ‘द डबल लाइफ ऑफ रामलिंग राजू’ पर आधारित होगी।

‘अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट’ ने इससे पहले सीरिज ‘स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी’ और ‘क्रिमिनल जस्टिस- बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ बनाई थी, जिसे काफी पसंद किया गया था।

‘अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट’ के सीईओ समीर नायर ने कहा कि लोगों को बायोपिक हमेशा रोचक लगती है।

उन्होंने कहा कि खबरों के माध्यम से लोग इन कहानियों से रूबरू होते हैं। इसलिए, छिपे हुए तथ्यों को देखना निश्चित रूप से दर्शकों को रोमांचित करता है।

नायर ने कहा कि वह ‘हॉटस्टार’ की सीरिज ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ के बाद नागेश कुकुनूर के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम निर्देशक नागेश कुकुनूर के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं, जो इसका निर्देशन करेंगे।’’

वहीं, कुकुनूर ने कहा कि वह भी सीरिज को लेकर उत्साहित हैं और उसकी कहानी उन्हें पढ़कर काफी अच्छी लगी।

सीरिज की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी।

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद