नर्मदा किनारे लगाए जाएंगे 7 करोड़ पौधे, शिवराज ने नदी महोत्सव में किया ऐलान

Ads

नर्मदा किनारे लगाए जाएंगे 7 करोड़ पौधे, शिवराज ने नदी महोत्सव में किया ऐलान

  •  
  • Publish Date - March 17, 2018 / 05:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

भोपाल। नर्मदा समेत 313 नदियों को बचाने मध्यप्रदेश में होगा जलसंसद का आयोजन… नर्मदा किनारे लगाए जाएंगे 7 करोड़ पौधे. होशंगाबाद में आयोजित नदी महोत्सव में सीएम शिवराज ने किया ऐलान.

मध्यप्रदेश की जीवनदायनी नर्मदा नदी के साथ 313 नदियों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार अप्रैल में जलसंसद आयोजित करने जा रही है. होशंगाबाद के बांद्राभान में शुरू हुए पंचम नदी महोत्सव के समापन समारोह में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये घोषणा की.

ये भी पढ़ें- लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी के रिजल्ट में गड़बड़ी, असिस्टेंट रजिस्ट्रार दोषी करार

सीएम ने कहा कि नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार ने 500 करोड़ का बजट तय किया है. जल संसद के बाद जुलाई में नर्मदा किनारे रिकॉर्ड तोड़ पेड़ लगाए जाएंगे. सीएम में 15 जुलाई को 7 करोड़ पेड़ लगाने का दावा किया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी शिरकत की.

 

 

वेब डेस्क, IBC24