भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शुक्रवार को बालाघाट जिले में 11 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। बालाघाट पुलिस ने के लांजी थाना क्षेत्र से 5 और बिरसा थाना क्षेत्र से 6 नक्सलियों की गिरफ्तारी की।
बताया जा रहा है कि मौके से बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस इन सभी सभी नक्सलियों को रिमांड पर ले रही है।
वेब डेस्क, IBC24