50 KG से ज्यादा का विस्फोटक लगाया था नक्सलियों ने, लूट ले गए AK47 और इंसास राइफल
50 KG से ज्यादा का विस्फोटक लगाया था नक्सलियों ने, लूट ले गए AK47 और इंसास राइफल
दंतेवाड़ा। चोलनार और किरंदुल के बीच नक्सलियों का लगाया गया विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि धमाके के बाद सड़क पर 7 मीटर का गड्ढा बन गया। नक्सलियों ने वहां 50 किलोग्राम से ज्यादा का विस्फोटक इस्तेमाल किया। एसपी ने इस बात की तसदीक की है।
यह भी पढ़ें : नक्सल हमले के बाद PHQ में जुटे पुलिस के आला अफसर, देखिए घटनास्थल की तस्वीरें-वीडियो
वहीं धमाके के बाद नक्सली जवानों के हथियार भी लूट ले गए। नक्सली जिन हथियारों को लूट ले गए हैं उसमें 2 Ak47, 2 इंसास राइफल, 2 SLR और ग्रेनेड शामिल है। धमाके में 6 जवान शहीद हुए हैं जबकि एक जवान गंभीर है। गंभीर रुप से घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


