भोरमदेव अभ्यारण्य में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में महिला माओवादी ढेर, सर्चिंग जारी
भोरमदेव अभ्यारण्य में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में महिला माओवादी ढेर, सर्चिंग जारी
कवर्धा। कवर्धा के भोरमदेव इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। धनडबरा इलाके में हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। नक्सलियों ने पुलिस पर एंबुश लगाकर हमला किया था। लेकिन इस एंबुश में खद नक्सली फंस गए। इलाके में सर्चिंग अब भी जारी है।
पढ़ें- सब इंस्पेक्टर निकला रीडर आरती कुंजाम का हत्यारा, 21 अगस्त से लापता थी आरती
बस्तर इलाके में लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए जाने के बाद घबराए नक्सली सुरक्षित स्थानों की तलाश में हैं। कवर्धा जिले में स्थित भोरमदेव इलाके में नक्सली मूवमेंट की खबरे मिली थी।
पढ़ें-डेंगू से मौत का सिलसिला जारी, 9 साल के बच्चे ने तोड़ा दम, 35 पहुंचा मौत का आंकड़ा
जिसके बाद इस इलाके में सर्चिंग बढ़ाई गई थी। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण भोरमदेव जंगल से लदा है। खबर ये भी थी कि मध्यप्रदेश के मंडला में नक्सली पैठ जमा रहे हैं। भोरमदेव से होकर मंडला पहंचना आसान है। पूरा इलाका पेड़ पौधों से लदा हुआ है। इस खबर के बाद पुलिस यहां लगातार सर्चिंग कर रही है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


