नक्सली ब्लास्ट में घायल एसआई राजेश कुमार शहीद, IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सली ब्लास्ट में घायल एसआई राजेश कुमार शहीद, IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
सुकमा। तेमेलवाड़ा में नक्सलियों की ओर किए गए IED ब्लास्ट में सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार शहीद हो गए। उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले CRPF के SI राजेश कुमार सुकमा जिले के दोरनापाल इलाके में आज सुबह हुए IED ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हुए थे।
ये भी पढ़ें- अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ होने से सर्जिकल ICU में भर्ती
ये भी पढ़ें- 70 साल की महिला प्रेग्नेंट, डॉक्टर्स हुए हैरान
उन्हें इलाज के लिए दोरनापाल लाया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने इस घटना की पुष्टि की है। उधर, उसी जगह पर एक और IED बरामद किया गया है। वहीं शहीद जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए हेलिकॉप्टर से जगदलपुर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- KKR से मिली शिकस्त के बाद राजस्थान रॉयल का सफर खत्म
पोस्टमार्टम के बाद शहीद जवान को श्रद्धांजलि देकर गृहग्राम के लिए रवाना किया जाएगा। उधर, भानुप्रातपुर के दुर्गुकोंदल में लाल दहशतगर्दों ने मोबाइल टॉवर को विस्फोट करके उड़ा दिया। साथ ही इलाके में दहशत के पर्चे भी फेंके हैं। साथ ही नक्सलियों ने बैनर लगाकर 25 मई को शहीदी दिवस मनाने को कहा है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


