छत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस मिलकर करेगी नक्सलियों का सफाया 

Ads

छत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस मिलकर करेगी नक्सलियों का सफाया 

  •  
  • Publish Date - June 19, 2018 / 05:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

बलरामपुर।नक्सली एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने में लगे हैं सुधाकरन,विमल,अमन और मनीष नक्सली कमांडरों ने एक बार फिर बलरामपुर जिले की हवाओं में नक्सली तंत्री घोलने का काम शुरू  कर दिया है।जिले के सरहद में बसे गांव चुनचुना पुदत्रनदाग,और झारखंड से लगे  बुढापहाड में नक्सली अपनी पैठ मजबूत करने में लग गए है। 

ये भी पढ़ें – जम्मू कश्मीर में आतंकियों के पास घातक हथियार, स्टील की गोलियों का कर रहे इस्तेमाल

इतना ही नहीं अब वे अपने समूह को बढ़ाने के लिए ग्रामीणों को डरा धमका भी रहे हैं।लगातार बढ़ती आमद को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई है और झारखंड के साथ मिलकर बलरामपुर पुलिस किसी बडे ऑपरेशन की तैयारी में जुट गई है।कुछ दिन पहले इन्ही रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए झारखंड के गढवा एसपी,लातेहार जिले के एसपी और थानेदारों के साथ बलरामपुर एसपी,एएसपी और डीएसपी नक्सल की  मीटिंग भी हुई है। जिसमें कई बातों पर विचार विमर्श किया गया है।

ये भी पढ़ें-मोहन भागवत और तीन केंद्रीय मंत्रियों का रायपुर दौरा,वनवासी विकास समिति के संगोष्ठी में होंगे शामिल

इस विषय में एएसपी पंकज शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुधाकरन,विमल,अमन और मनीष नाम के नक्सली इलाके में घूम रहे हैं। इसके साथ ही यह भी खबर आई थी कि विरसाय को नक्सली  दस्ते से निकाल दिया गया है। यह अफवाह  पुलिस और ग्रामीणों को बरगलाने के लिए नक्सलियों ने फैलाई थी। पुलिस की तरफ से चौतरफा दबाव बनाया जा रहा है जिससे आने वाले दिनों में सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं।

 

 

वेब डेस्क IBC24