सीआरपीएफ के बुरंजी बेस कैंप पर माओवादियों का हमला, जवाबी कार्रवाई में भाग निकले नक्सली, IED बनाने के उपकरण जब्त

Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 29, 2019 5:49 am IST

बीजापुर। बासागुड़ा इलाके में आउटपल्ली-कोरसागुड़ा स्थित सीआरपीएफ के बुरंजी बेस कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। वारदात गुरुवार देर रात की है। माओवादियों ने सीआरपीएफ के बुरंजी कैंप में करीब बीस मिनट तक फायरिंग करते रहे। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद माओवादी मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे।

पढ़ें-कागजों में किया करामात, बंद फैक्ट्री में उत्पादन दिखाकर 8 करोड़ का घोटाला, 6 आरोपियों को 3-3 साल …

घटनास्थल पर सुरक्षाबलों को खून के धब्बे मिले हैं। जवानों का दावा है कि जवाबी फायरिंग में कई नक्सली घायल हुए हैं। वहीं मौके से भारी मात्रा में आईईडी बनाने के उपकरण भी मिले हैं।

पढ़ें- कागजों में किया करामात, बंद फैक्ट्री में उत्पादन दिखाकर 8 करोड़ का घोटाला, 6 आरोपियों को 3-3 साल ..

इससे प्रतीत होता है कि नक्सली सीआरपीएफ के बुरंजी कैंप में बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। CRPF-168 बटालियन के जवानों ने कार्रवाई की है। गोवर्धन ठाकुर एसपी बीजापुर ने इसकी पुष्टि की है।

लेखक के बारे में