नक्सली शहरी नेटवर्क का मुख्य आरोपी इश्हाक खान ने किया सरेंडर

Ads

नक्सली शहरी नेटवर्क का मुख्य आरोपी इश्हाक खान ने किया सरेंडर

  •  
  • Publish Date - March 8, 2018 / 03:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

रायपुर। राजधानी में नक्सली शहरी नेटवर्क के मुख्य आरोपी इश्हाक खान ने आज रायपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर CJM कोर्ट में पेश किया और 3 दिन की रिमांड पर लिया है। साल 2012 में राजधानी में नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के खुलासे के बाद इस पूरे मामले में CBI ने भी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, तभी से सुकमा निवासी इश्हाक खान फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मियों की चेतावनी से चौकस हुई सरकार, मूल्यांकन कार्य को एस्मा में लाने की तैयारी

फरारी के दौरान इश्हाक खान ने साल 2017 में बिलासपुर हाईकोर्ट में अपनी जमानत याचिका लगाई थी, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए रायपुर CJM को मामले की सुनवाई के निर्देश दिये थे। आरोपी के फरार होने की वजह से कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पा रही थी।

ये भी पढ़ें- थर्ड फ्रंट बनकर उभर रहा बिखरी पार्टियों का कुनबा, जोगी की बढ़ी दिलचस्पी

बता दें, कि नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े आरोपी. नक्सलियों के लिए गोला-बारूद से लेकर दैनिक उपयोग का सामान पहुंचाते थे। पुलिस ने रायपुर स्थित किराये के मकान से बड़ी संख्या में नक्सल सामग्री बरामद भी की थी। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24