नक्सलियों का शव लेकर आ रही टुकड़ी पर हमला, एक जवान सहित 2 महिलाएं घायल

Ads

नक्सलियों का शव लेकर आ रही टुकड़ी पर हमला, एक जवान सहित 2 महिलाएं घायल

  •  
  • Publish Date - January 7, 2018 / 12:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई पुलिस नक्सली मुठभेढ़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया। वहीं उसके पास से दो हथियार भी बरामद किए गए है। इस घटना के बाद जवान नक्सली का शव लेकर वापस गंगालूर लौट रहे थे किंतु घात लगाये बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला करते हुए उन्हे नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान सुरक्षा बलों के लिए लगाए गए प्रेषर आईईडी की चपेट में आने से दो ग्रामीण महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई। जिन्हे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहंुचाने के लिए जवानों ने उन्हे अपने कंधे पर उठा लिया गंगालूर की तरह आगे बढ़ने लगे तभी डीआरजी का एक जवान प्रेशर बम की चपेट में आ गया और वह भी बुरी तरह से घायल हो गया। घायल दोनों महिलाओं को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है वहीं घायल जवान को हेलिकाफटर से रायपुर लाया गया है।

बलौदा बाजार से 6 बारी में 150 पैकेट विस्फोटक जप्त

कल हुए मुठभेढ़ के बाद जवान नक्सली के शव को लेकर गंगालूर आ रहे थे किंतु नक्सलियों ने उन्हे नुकसान पहुंचाने के लिए जगह जगह पे्रशर बम लगा रखे थे जिसकी चपेट में पुसनार की दो ग्रामीण महिलाएं पुनेम चिड़का ओर पुनेम बुद्दी आ गई। बताया जा रहा है कि गांव की लगभग 30 महिलाऐं राशन के लिए गंगालूर आ रही थी। इस घटना की जानकारी जैसे ही जवानों को मिली जवानों की एक टुकड़ी एसपी के निर्देष पर घायल महिलाओं को उठा कर ईलाज के लिए गंगालूर के लिए निकले थे तभी आगे चल रहे जवान का पैर पे्रशर बम पर पड़ने से जवान बुरी तरह घायल हो गया है। किसी तरह महिलाओं को बीजापुर तक पहुंचाया गया है वहीं घायल जवान हो बेहतर उपचार के लिए गंगालूर से रायपुर के लिए रवाना कर दिया गया है।

 

वेब डेस्क, IBC24