Vande Bharat: 12 साल VS सवाल, श्राप वाले बयान पर बवाल! राहुल के बयान पर गिरिराज का पलटवार, क्या मोदी के 12 साल पर जारी रहेगा सियासी संग्राम

Ads

Giriraj Singh Statement In Raipur: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रायपुर पहुंचे और उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 11:53 PM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 11:54 PM IST

Giriraj Singh Statement In Raipur/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रायपुर पहुंचे और उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी ने जमकर निशाना साधा।
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया।

Giriraj Singh Statement In Raipur: रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बीजेपी देशभर में उपलब्धियां गिना रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ-साथ राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा..तो कांग्रेस ने भी तीखा पलटवार किया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का ये बयान राहुल गांधी के उस बयान का पलटवार है, जो उन्होंने इंडिया ब्लॉक की मीटिंग के बाद दिया था। राहुल ने कहा था कि बीजेपी और RSS भारतीय राज्य पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं, ऐसे में राजनीतिक दलों को अब प्रतिरोध आंदोलन की तरह काम करना होगा। (Giriraj Singh Statement In Raipur) गिरिराज सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए गरीबी के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज गरीबी सीखने कलावती के घर जाते हैं। इस पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया।

Giriraj Singh Statement In Raipur:  दरअसल, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर बीजेपी देशभर में उपलब्धियां गिना रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को रायपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार की जनहित नीतियों के बारे में जानकारी दी, (Giriraj Singh Statement In Raipur)तो दूसरी तरफ भोपाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सीएम मोहन यादव ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

यानी मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सियासी बवाल जारी है। सत्तापक्ष जहां उसके पॉजिटिव बातों की लिस्ट गिना रही है, (Giriraj Singh Statement In Raipur) तो दूसरी तरफ विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर सवाल उठा रही है। ऐसे में उपलब्धियों और आरोप-प्रत्यारोप की ये सियासी जंग फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही।

इन्हे भी पढ़ें-