Chhattisgarh Illegal Church: छत्तीसगढ़ के इस जिले में चर्च निर्माण को लेकर बवाल! ग्रामीणों ने खुद गिराई बाउंड्रीवॉल, लगाया धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Ads

छत्तीसगढ़ के इस जिले में चर्च निर्माण को लेकर बवाल! ग्रामीणों ने खुद गिराई बाउंड्रीवॉल, Chhattisgarh Illegal Church: Villagers demolish brandy wall

  • Reported By: Satish gupta

    ,
  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 11:45 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 12:21 AM IST

कोरिया: Chhattisgarh Illegal Church: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के धुम्माडाँड़ क्षेत्र में कथित चर्च निर्माण को लेकर शनिवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। निर्माण कार्य का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन की मदद से निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल को ढहा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया।

Chhattisgarh Illegal Church: जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चर्च निर्माण की आड़ में धर्म परिवर्तन की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। गांव के उपसरपंच राजीव गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह को जानकारी दी थी। मामले की सूचना मिलने पर विभिन्न हिन्दू संगठनों और धर्म जागरण से जुड़े कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से संबंधित स्थल पर निर्माण कार्य चल रहा था और इसमें एक व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। विरोध के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और निर्माणाधीन परिसर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन बुलाकर निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया। इसके अलावा कई ग्रामीण स्वयं भी दीवार गिराने में शामिल रहे। घटना के दौरान क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि किसी प्रकार की हिंसक घटना की सूचना नहीं है। इस बीच मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने प्रारंभिक जांच में पाया कि जिस भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा था, वह शासकीय भूमि है। प्रशासन द्वारा भूमि संबंधी दस्तावेजों और निर्माण की वैधता की जांच की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए सोनहत पुलिस बल पूरे समय मौके पर तैनात रहा। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

इन्हें भी पढ़ें :