सुकमा में नक्सल कैंप ध्वस्त, आधा दर्जन से ज्यादा नक्सली घायल
सुकमा में नक्सल कैंप ध्वस्त, आधा दर्जन से ज्यादा नक्सली घायल
सुकमा में पुलिस को नक्सल आपरेशंस में एक नक्सली कैंप को ध्वस्त करने में कामयाबी मिली है। घटना छत्तीसगढ़-तेलंगाना बोर्डर की है.. जहां आज हुई नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने नक्सलियों के बनाये कैंप को ध्वस्त कर दिया। घटना टेटामड़गू जंगल की है। आज नक्सल आपरेशंस में लगी डीआरजी और एसटीएफ की टीम रेगुलर सर्चिंग में निकली थी, इसी दौरान टेटामड़गुल के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हो गयी। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली उलटे पांव भाग गये।
नक्सलियों ने चलती ट्रेन को बनाया निशाना
पुलिस का दावा है कि गोलीबारी में आधा दर्जन नक्सलियों को गोली लगी है, जिसे नक्सली अपने साथ लेकर भागे हैं। ये नक्सली कैंप मिलिट्री बटालियन का बताया जा रहा है। कैंप में रखे नक्सल समान को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस अभी भी इलाके में सर्चिंग कर रही है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों नक्सली नेताओं की सक्रियता बढ़ी है। कई बड़े नक्सली नेताओं की भी बस्तर के बीहड़ों में मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसे लेकर आपरेशंस भी चलाया गया था।

Facebook


