कांकेर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है 5 लाख की इनामी एक महिला नक्सली संतीला उर्फ दिया बाती को मर्दा के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। संतीला के पास से एक बंदूक भी बरामद की गई। इस खुंखार नक्सली पर जिले में लगभग 10 मामले दर्ज है। संतीला को नक्सलीयों की मेडिकल इंचार्ज भी माना जाता है। वहीं इसका पति प्रशांत चारगांव सवे का कंमाडर है। संतीला 2001 से सक्रीय रूप से नक्सलियों के लिए काम कर रही है। जिला पुलिस ने संतीला को कोयलीबेड़ा के मर्दा जंगल से गिरफ्तार किया है।