रमन ने किया कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण, जानिए खूबियां

Ads

रमन ने किया कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण, जानिए खूबियां

  •  
  • Publish Date - July 17, 2018 / 10:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नया रायपुर के सेक्टर 23 स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में कन्वेंशन सेंटर का मंगलवार को लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न कंपनी और संस्थाओं के लगाए गए स्टाल का निरीक्षण भी किया। लोकार्पण के बाद डॉ सिंह ने उद्योगों के साथ संवाद के लिए आयोजित सत्र सोच उन्नति की, सोच छत्तीसगढ़ कीका भी शुभारंभ किया।

बता दें कि इस विशाल भवन का निर्माण प्रदेश सरकार के वाणिज्य और उद्योग विभाग के उपक्रम छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम की ओर से लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है।

यह भी पढ़ें : संजीवनी एम्बुलेंस का दरवाजा नहीं खुला, 2 माह के बच्चे की मौत

नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में 750 सीटों के अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और पांच सेमीनार हॉल सहित लगभग 20 हजार वर्गफीट में निर्मित प्रदर्शनी हॉल भी है। यह कन्वेंशन सेंटर समय-समय पर निवेशकों और उद्यमियों के सम्मेलन आदि के आयोजन की दृष्टि से काफी उपयोगी होगा।

समारोह में वाणिज्य और उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल, लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा और अभनपुर क्षेत्र के विधायक धनेन्द्र साहू भी मौजूद रहेंगे।

वेब डेस्क, IBC24