चार फीट गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

Ads

चार फीट गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

  •  
  • Publish Date - July 16, 2018 / 04:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

नीमच।  नूतन स्कूल के पास एक निर्माणधीन प्लाट पर खोदे  गये 4 फीट गहरे गड्ढे में डुबने से दो बच्चों  की मौत हो गई है।  घटना नीमच कैंट थाना अंतर्गत नुतन स्कूल के पास की है जहा एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था।यहां पर काम करने वाले मजदुर मणिराम के 2 वर्ष के बेटे दिनेश और पास के ही रहने वाले दशरथ  मीणा की 7 वर्ष की बेटी ख़ुशी खेलते -खेलते गड्ढे  मे गिर गए। 

ये भी पढ़े –जब शिवराज मामा ने मंच से कहा आई लव यू

जिसके बाद दोनों बच्चों को गड्ढे से निकाल कर  जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां  डॉक्टर्स  ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर जिले के एसपी तुषार कांत विद्यार्थी एएसपी जितेंद्र सिंह पंवार, सीएसपी नरेन्द्र सिंह सोलंकी मौके पर पहुचे और घटना स्थल का जायजा लिए साथ ही  जाॅच शुरू करने का आदेश दिए हैं। 

 

वेब डेस्क IBC24