शामली और हाथरस में नये पुलिस अधीक्षक नियुक्त

शामली और हाथरस में नये पुलिस अधीक्षक नियुक्त

शामली और हाथरस में नये पुलिस अधीक्षक नियुक्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: October 2, 2020 5:56 pm IST

लखनऊ, दो अक्‍टूबर ( भाषा) उत्‍तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए हाथरस और शामली में नये पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की है।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति के अनुसार हाथरस की घटना में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर को निलंबित करके वहां की जिम्मेदारी विनीत जायसवाल को सौंपी गई है। अभी तक विनीत जायसवाल शामली में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।

शामली में नित्‍यानंद राय को पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। नित्‍यानंद अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में रायबरेली में तैनात थे।

भाषा आनन्‍द शोभना

शोभना


लेखक के बारे में