पैसे नहीं, पूरी ATM मशीन ही चोरी हो गई

Ads

पैसे नहीं, पूरी ATM मशीन ही चोरी हो गई

  •  
  • Publish Date - June 27, 2017 / 04:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

 

आपने एटीएम ठगी… एटीएम कार्ड चोरी… जैसी वारदातें तो सुनी होगी, लेकिन एटीएम मशीन ही चोरी हो जाए ऐसे मामले कम ही सुने होंगे… लेकिन ग्वालियर में एटीएम मशीन चुरा कर ले गए… सिथौली गांव में मेन रोड़ पर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के कर्मचारी मंगलवार सुबह बैंक पहुंचे तो हैरान रह गए।

दरअसल बैंक के बाहर ही लगे एटीएम की मशीन ही गायब है…. बदमाश एटीएम मशीन ही उठा ले गए.. बैंक मैनेजर के मुताबिक एटीएम में करीब पौने दो लाख रुपए की नकदी थी… शनिवार से सोमवार तक बैंक की छुट्टी थी..लिहाजा मंगलवार को बैंक खुलने के बाद घटना का पता चला। 

एटीएम मशीन चोरी होने की घटना से हड़कंप मच गया… बैंक प्रबंधन ने पुलिस को खबर दी.. खबर मिलने पर झांसी रोड़ पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे.. पुलिस अफसरों ने आसपास रहने वाले लोगों से बयान लिए.. घटना के दौरान एटीएम में घुसते ही बदमाशों ने एटीएम अंदर के सीसीटीवी कैमरों पर टेप चिपका दिए थे.. पुलिस ने बैंक प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज बरामद किए है इनके आधार पर बदमाशों की तलाश की बात कह रहे हैं।