Dhar Viral Video: रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर, तेज बारिश में बह गई जलती चिता! वायरल वीडियो पर उठे कई सवाल, देखें आप भी..

Ads

Dhar Viral Video: रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर, तेज बारिश में बह गई जलती चिता! वायरल वीडियो पर उठे कई सवाल, देखें आप भी..

Dhar Viral Video | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • धार का वायरल वीडियो
  • जलती चिता बाढ़ में बह गई
  • श्मशान घाट की लापरवाही – नाले के बीच बना होने से खतरा

धार: Dhar Viral Video आदिवासी क्षेत्रों में विकास के लाख दावों और सरकारी योजनाओं की चमक के बीच आदिवासी अंचल की एक ऐसी दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। जिसमें व्यवस्था की संवेदनहीनता को बेनकाब कर दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेज बारिश के बाद उफनाए नाले के बीच स्थित श्मशान घाट में जलती चिता जलती हुई दिखाई दे रही है, स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के विधानसभा क्षेत्र गंधवानी के ग्राम जामला की बताई जा रही है।

Dhar Viral Video जानकारी के मुताबिक, 60-65 वर्षीय बापूसिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया था।, उनका पिछले 6-7 महीनों से उपचार चल रहा था, परिजनों ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी ही की थी कि अचानक नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और बाढ़ के तेज बहाव में जलती चिता बह गई।

ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट नाले के बीच बने होने के कारण बारिश के मौसम में ऐसी स्थिति बार-बार बनती है। उनका आरोप है कि यह निर्माण लापरवाही का परिणाम है और इससे अंतिम संस्कार के दौरान हमेशा खतरा बना रहता है। हालांकि, घटना के संबंध में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। IBC24 इस वायरल वीडीओ की पुष्टि नहीं करता।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह घटना कहां हुई?

मध्यप्रदेश के धार जिले के गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जामला में।

मृतक कौन थे?

60-65 वर्षीय बापूसिंह, जिनका लंबे समय से इलाज चल रहा था।

चिता कैसे बह गई?

तेज बारिश से नाले का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ के बहाव के कारण।

ग्रामीणों ने क्या आरोप लगाया?

श्मशान घाट नाले के बीच बना है, जिससे हर बारिश में खतरा रहता है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया आई है?

अभी तक प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।