बस्तर संभाग के भाजपा उम्मीदवार बस्तरिया अंदाज में मंगलवार को दाखिल करेंगे नामांकन

बस्तर संभाग के भाजपा उम्मीदवार बस्तरिया अंदाज में मंगलवार को दाखिल करेंगे नामांकन

बस्तर संभाग के भाजपा उम्मीदवार बस्तरिया अंदाज में मंगलवार को दाखिल करेंगे नामांकन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: October 22, 2018 1:41 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बस्तर संभाग के समस्त 12 विधानसभा क्षेत्रों के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी 23 अक्टूबर की दोपहर लाव-लश्कर के साथ बस्तरिया अंदाज में अपनेअपने जिला मुख्यालयों पर नामांकन नामांकन भरने जाएंगे।

जगदलपुर जिले से जगदलपुर प्रत्याशी संतोष बाफना, चित्रकोट प्रत्याशी लच्छू राम कश्यप, बस्तर प्रत्याशी सुभाऊ कश्यप, दंतेश्वरी माता मंदिर से रैली के रूप में दोपहर 12 बजे नामांकन प्रस्तुत करने रवाना होंगे। इसी तरह कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विक्रम उसेंडी, भानुप्रतापपुर प्रत्याशी देवलाल दुग्गा और कांकेर प्रत्याशी हीरा मरकाम दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय कमल सदन से रैली के रूप में नामांकन भरने जाएंगे।

यह भी पढ़ें : भाजपा का राहुल गांधी पर तंज, कहा- उम्मीद है आप कॉमेडी छोड़कर सवालों का जवाब जरूर देंगे

वहीं कोंडागांव प्रत्याशी लता उसेंडी 23 अक्टूबर को 11 बजे नामांकन दाखिल करने जाएंगे। केशकाल प्रत्याशी हरिशंकर नेताम भी इसी दिन 11 बजे नामांकन प्रस्तुत करने जाएंगे। कोंटा प्रत्याशी धनीराम बारसे सुबह11 बजे भाजपा कार्यालय के पास स्थित राम मंदिर से नामांकन दाखिल करने निर्वाचन कार्यालय रवाना होंगे। जबकि नारायणपुर प्रत्याशी केदार कश्यप भी 11 बजे जगदीश मंदिर से नामांकन दाखिल करने निर्वाचन कार्यालय जाएंगे। बीजापुर प्रत्याशी महेश गागड़ा मोटर सायकिल रैली के साथ नामांकन प्रस्तुत करने जाएंगे। दंतेवाड़ा प्रत्याशी भीमा मंडावी भाजपा कार्यालय से रैली के साथ नामांकन  दाखिल करने रवाना होंगे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में