अब इस भाजपा विधायक ने बोला किसान लालची है………

Ads

अब इस भाजपा विधायक ने बोला किसान लालची है.........

  •  
  • Publish Date - June 16, 2017 / 03:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

 

किसान आंदोलन और मंदसौर गोलीकांड के बाद सरकार जहां डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है… तो वहीं सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक जले पर नमक छिड़कने में लगे है… महिदपुर से भाजपा के विधायक बहादुर सिंह चैहान ने भी ऐसा ही बयान दिया है… बहादुर सिंह चैहान ने नागदा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के कार्यक्रम के पहले भाषण देते हुए किसानों को लालची कहा… दरअसल बहादुर सिंह ने सीएम शिवराज के आने के पहले जनता को संबोधित कर रहे थे…

उसी दौरान उन्होंने कहा… कि किसान 10 बीघा जमीन फसल बोता है और 10 बीघा जमीन को जला देता है… फसल बड़ी होती है और फिर दस बीघा में भी कुछ बो देता है… पानी देने की बारी आती है… तो बोरिंग फूस हो जाता है और फसल अच्छी नहीं होती है..ये लालच ही तो है।