मध्यप्रदेश में 1485 तक पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 77 ने गंवाई जान, 146 ठीक होकर लौटे घर

मध्यप्रदेश में 1485 तक पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 77 ने गंवाई जान, 146 ठीक होकर लौटे घर

मध्यप्रदेश में 1485 तक पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 77 ने गंवाई जान, 146 ठीक होकर लौटे घर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: April 21, 2020 3:12 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है,आज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 1485 तक पहुंच गई है, वहीं अब तक 146 लोग स्वस्थ होकर सकुशल अपने घरों को लौट गए हैं, इनके अलावा 77 लोगों ने अपने जिंदगी गवां दी है।

ये भी पढ़ें: आज हो सकता है शिवराज मंत्रिमंडल का गठन, 6 – 7 मंत्री ले सकते हैं शपथ- सूत्र

मध्यप्रदेश के इंदौर में सबसे ज्यादा मरीज हैं, यहां 897 मरीज है जिनमें से 52 की जान चली गई है। वहीं राजधानी भोपाल में 241 मरीज है जिनमें से 7 लोगों की मौत हो चुकी है, वही जबलपुर में अबतक 26 मरीज हैं यहां भी 1 की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: लॉक डाउन में मायके में फंसी पत्नी, घर पर बेटी को अकेली पाकर पति करन…

इनके अलावा उज्जैन में 31 मरीज हैं यहां भी 7 लोगों की मौत हो चुकी है, ग्वालियर में 7, शिवपुरी में 2, सागर में 2, खरगोन में 41 मरीज हैं जिनमें 3 की मौत हो चुकी है, मुरैना में 14 और छिंदवाड़ा में 4 मरीज हैं जिनमें से 1 की मौत हो गई है। इनके अलावा बड़वानी में 24, विदिशा में 13 और बैतूल में 2 मरीज सामने आए हैं। वहीं होशंगाबाद में 24, रायसेन में 24, खंडवा में 32, देवास में 18, धार में 36, मंदसौर में 8, शाजापुर 6, रतलाम में 12 मरीज सामने आए हैं। वहीं आगर मालवा में 11 जिनमें से एक की मौत, टीमकगढ़ व अलीराजपुर में एक एक मामले मिले हैं।

ये भी पढ़ें: पेंड्रा में दो दिन तक कंप्लीट लॉक डाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com