नर्सों की हड़ताल पड़ रहा मरीजों पर भारी, जबरन डिस्चार्ज कर घर भेजे जा रहे

Ads

नर्सों की हड़ताल पड़ रहा मरीजों पर भारी, जबरन डिस्चार्ज कर घर भेजे जा रहे

  •  
  • Publish Date - July 6, 2021 / 11:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

सिवनी, मध्यप्रदेश। सिवनी के जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं पर नर्सों की हड़ताल का बुरा असर पड़ रहा है। हड़ताल के कारण मरीज और उनके परिजन  इंजेक्शन और ड्रिप लगवाने से लेकर मरहम पट्टी के लिए भी परेशान हो रहे हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने भी वार्डों में भर्ती कई मरीजों को जबरन डिस्चार्ज करके उन्हें घर भेज दिया।

पढ़ें- 7th pay commission, सरकारी कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास, कैबिनेट की बैठक में DA-DR पर लग सकती है मुहर, सितंबर में मिलेगी मोटी सैलरी

इतना ही नहीं गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भर्ती करने से भी इंकार कर दिया गया। चलते समय पे इलाज न मिलने से 2 मरीजों की मौत हो गई जिला अस्पताल के आईसीयू सहित ज्यादातर वार्डों में ताला लगा दिया गया। मरीज अस्पताल में मौजूद रहे वार्डबॉय उन्हें इंजेक्शन और ड्रिप लगाता रहा।

पढ़ें- कोरोना के महा वैक्सीनेशन अभियान से जुड़े किन्नर समा…

इस पूरे मामले में सिविल सर्जन डॉ. वी के नॉवकर ने बताया कि अस्पताल में व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नर्सों के हड़ताल पर चले जाने से काफी परेशानी हुई है। गर्भवती महिलाओं का सीजर नहीं हो पाया। वार्ड में डॉक्टरों ने मरीजों को देखा और सभी तक दवाइयां पहुंचाने का प्रयास किया गया।कुछ वार्डो में वार्डबॉय मरीज़ो की मदद कर रहा है।

पढ़ें- जमीन विवाद में आपस में भिड़ गए दो परिवार, 1 महिला स…

सिवनी में नर्सों की हड़ताल से लड़खड़ाई स्वस्थ सेवाएं। इलाज के आभाव में 2 मरीजों की मौत। जिला अस्पताल से मरीजों को जबरन किया जा रहा डिस्चार्ज। आईसीयू में ताला बंद। अस्पताल के ज्यादातर वार्ड खाली।

 

शीर्ष 5 समाचार