जालना, 24 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण निर्धारित करते समय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को प्रदान किये गए आरक्षण को नहीं छुआ जाना चाहिए।
वडेट्टीवार जालना नगर में ओबीसी, विमुक्त जाति और घुमंतू जनजातियों (वीजेएनटी) और विशेष पिछड़ा वर्ग समुदायों से संबंधित लोगों की एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ओबीसी समुदाय दूसरों को आरक्षण मिलने के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उनकी मांग है कि यह उन्हें मिल रहे लाभों को प्रभावित किये बिना किया जाए।
वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र में बजटीय आवंटन निर्धारित करने के लिए जाति-आधारित सर्वेक्षण की भी मांग की।
भाषा अमित पवनेश
पवनेश