आंदोलन की तैयारी में प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, एक दिसंबर से कलम बंद कर निकालेंगे मशाल रैली

आंदोलन की तैयारी में प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, एक दिसंबर से कलम बंद कर निकालेंगे मशाल रैली

आंदोलन की तैयारी में प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी,  एक दिसंबर से कलम बंद कर निकालेंगे मशाल रैली
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: November 23, 2020 4:16 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय अधिकारी कर्मचारी सरकार से नाराज चल रहे हैं…और अब अपने फेडरेशन के तहत सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है…। कर्मचारी नेता विजय झा के मुताबिक सरकार की ओर से दीवाली पर कर्मचारियों अधिकारियों के संबंध में कई घोषणाएं की गईं थी..लेकिन एक भी अब तक पूरी नहीं हुई।

ये भी पढ़ें:केंद्रीय नेतृत्व को लेकर CM भूपेश बघेल का ट्वीट, परिवर्तन का मुद्दा उठाने वालों ने अभिव्यक्ति का …

सरकार के एरियर्स, महंगाई भत्ते, प्रमोशन के संबंध में कई फैसले लंबित हैं..अपने आंदोलन के तहत कर्मचारी अधिकारी एक दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों में कलम बंद करके मशाल रैली निकालेंगे…11 दिसंबर को भी मशाल रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपेंगे ।

ये भी पढ़ें: BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की मांग, कहा- नाबालिगों से रेप के …

वहीं तीसरे चरण में 19 दिसंबर को राजधानी रायपुर में ‘वादा निभाओ’ रैली के माध्यम से उग्र प्रदर्शन किया जाएगा..और उसके बाद भी अगर सरकार उनकी मांगो पर विचार नहीं करेंगे…तो कर्मचारी-अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे ।

ये भी पढ़ें: नशे के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया ‘संभव है’ अभियान, संसदीय सचिव विकास…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com