अधिकारियों ने बोटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने कहा अधिकारी खुद ही तोड़ रहे नियम

अधिकारियों ने बोटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने कहा अधिकारी खुद ही तोड़ रहे नियम

अधिकारियों ने बोटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने कहा अधिकारी खुद ही तोड़ रहे नियम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: June 10, 2020 5:23 pm IST

कोरिया । देश भर में जहां कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरा भारत जूझ रहा है। कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना जहां अनिवार्य किया गया है। वहीं इस निर्देश को सरकार के मुलाजिम ही तार-तार करने लगे हैं। दरअसल बैकुंठपुर के झुमका बोट क्लब में एक नाव में पन्द्रह अधिकारी सवार नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आज 51 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, रायपुर समेत इन जिल…

इसमें कलेक्टर एसपी सीईओ एसडीएम समेत बड़े अधिकारी बिना सोशल डिस्टेंसिंग के बोट पर सवार होकर बिना मास्क पहने बोटिंग का मजा ले रहे थे। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से कतरा रहे हैं और पास पास खड़े होकर वोट क्लब के पास गार्डन में टहल भी रहे हैं ।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सामने आए 11 नए कोरोना मरीज, 904 हुई एक्टिव मरीजों की …

इस मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन किये जाने पर कहा कि अधिकारी ऐसा करेंगे तो कोरोना बढ़ेगा ही। जो लोगों का चालान कर रहे हैं और खुद नियम तोड़ रहे हैं यह कहॉ तक सही है।

ये भी पढ़ें: इंडोर स्टेडियम में बनाया जा रहा कोविड हॉस्पिटल, कोरोना मरीजों की बढ…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com