आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आगाज, सीएम शिवराज ने कहा देश को कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आगाज, सीएम शिवराज ने कहा देश को कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आगाज, सीएम शिवराज ने कहा देश को कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: March 12, 2021 5:43 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव में शामिल होने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शहीदों को नमन किया और अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने देश के दुश्मनों को आगाज करते हुए कहा कि देश को कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।

ये भी पढ़ें: खुद में क्षमता नहीं और दूसरों पर खड़े कर रहे सवाल.. राहुल गांधी के बयान पर CM शिवराज ने किया पलटवार

भोपाल के शौर्य स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने पुलिस जवानों का उत्साह वर्धन किया, सीएम ने कहा कि भारत आज इतना मजबूत हो चुका है कि भारत की ओर कोई आंख उठाकर देख नहीं सकता। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास सदियों पुराना है, अंग्रेजों से लड़ते हुए चंद्रशेखर आजाद शहीद हुए, शहीद भगत सिंह ने अंग्रेजों पर बम का धमाका किया। शहीद भगत सिंह कभी मौत नहीं डरे, हजारों क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए जान दी। सीएम ने अमृत महोत्सव के आयोजन के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया।

ये भी पढ़ें: बाजार में आया कोरोना का नकली टीका, 3 चीन नागरिक समे…

शौर्य स्मारक पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा कि बच्चों को अंडमान निकोबार सेल्यूलर जेल घुमाने भेजा जाएगा, चिन्हित बच्चों को यात्रा भी कराई जाएगी, वह जेल किस तरह की बनी है, वहां कैसे हमारे क्रांतिकारी रहते हैं ये दिखाया जाएगा।

सीएम ने कहा कि शहीदों के जन्मस्थान पर अमुत महोत्सव मनाया जाएगा, आजादी के 75 साल होने के बाद हमारा सीना चौड़ा हो जाता है। सीएम ने कहा कि शक्तिशाली भारत का सपना संपूर्ण हो रहा है, कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक कृष्णा गौर भी शामिल रहे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com