विशेष टीकाकरण अभियान के पहले दिन मुंबई में 30-44 आयुवर्ग के 1,778 लोगों को टीका लगाया गया

Ads

विशेष टीकाकरण अभियान के पहले दिन मुंबई में 30-44 आयुवर्ग के 1,778 लोगों को टीका लगाया गया

  •  
  • Publish Date - June 19, 2021 / 07:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

मुंबई, 19 जून (भाषा) विशेष टीकाकरण अभियान के पहले दिन मुंबई में शनिवार को 30-44 आयु वर्ग के कुल 1,778 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इन लोगों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा आपूर्ति की गई खुराक के साथ 10 केंद्रों में टीका लगाया गया।

संपर्क करने पर, महाराष्ट्र स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक डॉ. अर्चना पाटिल ने कहा कि इस वर्ग के उन लोगों का राज्यव्यापी आंकड़ा रविवार तक उपलब्ध होगा जिन्हें दिन में टीका लगाया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार 30-44 आयुवर्ग के टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि अधिकतर पेशेवर और परिवार के कमाने वाले सदस्य इसी आयुवर्ग के हैं।

भाषा कृष्ण प्रशांत

प्रशांत