मुजफ्फरनगर में महिला के उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में महिला के उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में महिला के उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: March 14, 2021 10:31 am IST

मुजफ्फरनगर,14मार्च (भाषा) मुजफ्फरनगर में बाजार से घर लौट रही एक महिला का कथित तौर पर उत्पीड़न करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी फरार है।

थाना प्रभारी अनिल कापरवान ने बताया कि शनिवार शाम को महिला (30) बाजार से घर लौट रही थी, तभी गांधी नगर इलाके में शुभम और सोनू ने उसका उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धमकी दी।

कापरवान ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

भाषा शोभना दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में